बाबा के दर्शन करने निकले, हादसे में मौत
सैलानीवाले बाबा के दर्शन के लिए गए बड़वाह के श्रद्धालुओं का वाहन मूंदी-खंडवा रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नगर के दो समीप ग्राम आगरवाड़ा के एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आठ वर्षीय बालक सकुशल बच गया। खबर से पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। जब चेतन के घर उसका शव आया तो काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन बदहवास हो गए। लोग उन्हें सांत्वना देते रहे। दुर्घटना में चेतन की मौत की खबर सुनकर सभी सन्न रह गए। वह महेश्वर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत था। रविवार छुट्टी होने पर वह अपने बेटे साईप्रीत के साथ सैलानी वाले बाबा दर्शन के लिए निकला था, लेकिन दर्शन के पूर्व ही चेतन अनहोनी का शिकार हो गया। चेतन के मित्र भूपेन्द्र सेन ने बताया चेतन हंसमुख और मिलनसार होने के साथ समाजसेवी भी था। उसने कई बार ब्लड डोनेशन का काम किया था। निधन की खबर सुनकर नंदा मार्ग स्थित निवास पर मातम पसर गया। शाम 6.30 बजे जैसे ही चेतन की पार्थिव देह घर पहुंची परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। घरवालों को रोते बिलखते देख परिचित और रिश्तेदारों के आंसू भी निकल पड़े। नावघाट खेड़ी स्थित शमशान घाट पर उसकी देह को बेटे ने मुखाग्नि दी। उसके परिवार में मां, प|ी और दो छोटे बच्चे हैं।
योगेश घर पर बताए बिना गया था
हादसेमें गंभीर रूप से घायल योगेश अपने परिजनों को बिना बताए ही सैलानी दर्शन के लिए निकल पड़ा था। जब 11 बजे हादसे की खबर मूंदी पुलिस ने दी तब कहीं जाकर घटना का पता चला। बड़े भाई रितेश ने बताया योगेश की हालत में अब सुधार हो रहा है। उसे शाम को नावघाटखेड़ी स्थित दादा दरबार अस्पताल में भर्ती किया गया है|
ताराचंद के घर के बाहर भी लगी भीड़
इधरआदर्श काॅलोनी निवासी ताराचंद कौशल के निवास पर भी माहौल गमगीन हो गया। साथ ही आगरवाड़ा में भी घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मृतक महेश सुखराम के परिचित सुखदेव सिंह सवनेर ने बताया हादसे के बाद महेश के परिवार को सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा हो गई।
मृतकों का शव बड़वाह लाया गया तो घर के बाहर भीड़ उमड़ गई। परिजन भी बदहवास हो गए।