गलत पर्चा मिलने से परीक्षार्थी परेशान
गलत पर्चा मिलने से परीक्षार्थी परेशान
काटकूट| शासकीयमहाविद्यालय बड़वाह केंद्र के एमए सेकंड सेमेस्टर के प्राइवेट विद्यार्थियों को गलत पर्चा मिलने के कारण परेशानी हुई। विद्यार्थियों ने एमपी ऑनलाइन के माध्यम से फार्म भरा था। जिसमें 17 सितंबर को इंडियन कल्चरल एंड इनवायरमेंट का पेपर होना बताया था, लेकिन पर्चा देने पहुंचे तो वहां संस्कृत साहित्य का पर्चा मिला। ऐसे में जिस विषय की तैयारी ही नहीं थी वह पेपर जबरदस्ती देना पड़ा। छात्र प्रकाश भालेकर, ललित बिर्ला, सेवकराम राठौर, पुरुषोत्तम गोस्वामी छात्रा मंजू पटेल ने कुल सचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।