पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाईग्राम के पास सड़क हादसे में बड़वाह के युवक की मौत

बाईग्राम के पास सड़क हादसे में बड़वाह के युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता. बड़वाह

नगर के 20 वर्षीय युवक अनिल बलीराम कर्मा की शनिवार सुबह 8 बजे इंदौर रोड पर बाईग्राम के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। अनिल इंदौर के निजी काॅलेज में पढ़ता था। घटना के समय वह इंदौर से बड़वाह की ओर रहा था तभी सामने से रहे ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

इंदौर जिला अस्पताल में अनिल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शाम 5 बजे शव को उसके महेश्वर रोड स्थित घर पर लेकर आए। पिता बलीराम छोटा भाई अजय कर्मा अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। मां कंचन बाई का रो-रोकर बुरा हाल था। शाम 5 बजे अनिल की शवयात्रा निकाली गई। नावघाट खेड़ी स्थित शमशान घाट पर अनिल का अंतिम संस्कार किया गया। मित्र नीरज पटेल ने बताया अनिल इंदौर से सुबह 8 बजे दोस्त की गाड़ी लेकर उसे काॅलेज जाने का कहकर निकला था, लेकिन अचानक उसका मन पलटा और वह बड़वाह निकल आया। तभी दुर्घटना हो गई। अनिल ने इंदौर के पटेल काॅलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। करीब 4-5 माह पूर्व ही उसकी जाॅब लगी थी।

अनिल कर्मा

दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी भीड़ जमा हो गई।