पिपल्या में सर्पदंश से युवक की मौत
पिपल्या में सर्पदंश से युवक की मौत
बड़वाह| नगरसे 18 किमी दूर ग्राम पिपल्या बुजुर्ग में युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। राधाकृष्ण पिता घनश्यामदास (45) शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने घर में सोया था। तभी सांप ने डंस लिया। तड़के 4 बजे राधाकृष्ण को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। छोटे भाई आशीष कुमार ने बताया राधाकृष्ण मजदूरी करता था।