पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीडर सेपरेशन काम अधूरा, सहायक यंत्री को कार्य की जानकारी नहीं

फीडर सेपरेशन काम अधूरा, सहायक यंत्री को कार्य की जानकारी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में कार्य कहां कब तक पूर्ण होगा कोई तय नहीं

बिजली कटौती की समस्या के समाधान के लिए फीडर सेपरेशन की कार्ययोजना बनाई। क्षेत्र में अब तक यह कार्य अधूरा पड़ा होकर क्षतिग्रस्त हालत में भी है। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री को भी कितना कार्य हुआ कितना शेष है इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी अनुसार नगर से जुडे़ 12 गांव में से सिर्फ चार गांव में फीडर सेपरेशन का काम चल रहा है। कई गांव में बिजली के पोल धराशायी पड़े हैं तो कई पोल क्षतिग्रस्त हालत में है। हवा, आंधी में पोल तार झुक गए हैं। इन सब की ओर कंपनी के अफसरों का ध्यान ही नहीं है। इस संबंध में गवला निवासी किशोर यादव ने बताया गांव के बीच बिजली के पोल तार टूटे पड़े हैं। इससे आवागन भी बाधित हो रहा है। वहीं कठाेरा गांव के किसान गोपाल याव ने बताया गांव में अब तक खंभे ही नहीं पहुंच पाए है। भीलगांव निवासी बलराम पाटीदार का कहना है कि कंपनी कर्मचारियों ने जो खंभे खड़े किए थे वे हवा-आंधी में टूट चुके हैं। नवंबर में ही कार्य पूर्ण होने के आदेश कंपनी के अफसरों को थे लेकिन अफसरों की इस ओर कोई रुचि नहीं है। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री अनिल महाजन से फीडर सेपरेशन की स्थिति के बारे में जानकारी लेने पर बताया उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बड़वाह कार्यालय से जानकारी मिल सकती है।

फीडर सेपरेशन के तहत लगे बिजली के पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हालत में हैं।