कालका माता मंदिर में हो रही महाआरती
कालका माता मंदिर में हो रही महाआरती
बड़वाह. नगरके प्रसिद्ध मां कालका माता मंदिर में रोजाना महाआरती एवं महाभोग प्रसादी का आयोजन हो रहा है। प्रतिदिन 51 किलो हलवा, 108 दीपों सवा किलो कपूर से महाआरती की जाती है। यह संस्था बिना किसी प्रचार-प्रसार राजनीतिक संस्था से होकर माता के भक्तों द्वारा सार्वजनिक रूप से भव्य आयोजन करती है। आयोजक कालिका माता मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि काली चौदस मंगलवार के दिन हवन एवं दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा होगा।