िनयमित करने की मांग
बड़वाह | विभिन्न मांगों को लेकर संविदा मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों एवं रोजगार सहायक संघ बड़वाह द्वारा 8 फरवरी से कलमबंद हड़ताल की जा रही है। बुधवार से संघ के सदस्यों ने जनपद परिसर में टेंट लगाकर धरना दिया। प्रदर्शन में रोजगार सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर नारेबाजी की। रोजगार सहायकों का कहना है कि हमसे पूरा काम लिया जा रहा है। हम एक नियमित कर्मचारी की तरह ही सेवाएं दे रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा कई बार कहा गया है कि हमारे लिए सभी कर्मचारी समान हैं। इसके बाद फिर वेतनमान में भेदभाव क्यों किया जा रहा है। यह हड़ताल 14 फरवरी तक चलेगी। इस हड़ताल से पंचायत संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं।