पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल 14 पंचायतों में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

कल 14 पंचायतों में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : शौचालय के अभाव में आवेदक रहेंगे योजना से दूर

भास्कर संवाददाता | बड़वाह

माघ शुक्ल पक्ष 12 फरवरी को बसंत पंचमी मनाएंगे। यह पर्व विवाह कार्य के लिए शुभ है। इस दिन जनपद की 14 पंचायतों में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होगा। सबसे ज्यादा 52 जोड़े सेल्दा पंचायत में हैं। कन्यादान योजना के शाखा प्रभारी विजय व्यास बताया योजना का लाभ लेने के लिए लगभग 210 आवेदन आए। जांच बाद चयनित 200 जोड़ों को योजना का लाभ मिलेगा। यदि आवेदक के घर शौचालय नहीं है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

यहां होंगे सामूहिक विवाह - जनपद कार्यालय के अनुसार रेवा गुर्जर समिति द्वारा भूलगांव में 15, बडूद में 21, टोकलाय में 6, ढकलगांव में 21, बकांवा में 13, टोकसर में 6, खंगवाड़ा में 15, चित्रमोड़ में 10, कातोरा में 22, रावरखेड़ी में 14, गवल में 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। सेल्दा पंचायत में जाधम गुर्जर समाज द्वारा 52 जोड़ो का सामूहिक विवाह होगा।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
उपसंचालक सामजिक न्याय आरके सिंह ने बताया योजना में 25 हजार रुपए मिलते हैं। इसमें 10 हजार की एफडी पांच वर्ष के लिए कन्या के नाम से होगी। 7 हजार रुपए कन्या के खाते में नकद जमा होंगे। 5 हजार रुपए से 7 बर्तन, चांदी की पायजब, बिछुड़ी आदि सामग्री दी जाएगी। 3 हजार सामूहिक विवाह में हुए खर्च के लिए देंगे।

खबरें और भी हैं...