पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगली सूअर तबाह कर रहे फसलें, किसान परेशान

जंगली सूअर तबाह कर रहे फसलें, किसान परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | जंगलीसुअरों के आतंक से परेशान ग्रामीण 15 दिन से विभिन्न विभागों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अफसर केवल आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। किसान मुख्यमंत्री तक को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज भी समस्या जस की तस है। नांदिया पंचायत के ग्राम लोहारपुरा में जंगली सुअरों का झुंड आतंक मचा रहा है। सैकड़ों बीघा फसलों को जमींदोज कर दिया है। ग्राम के जगदीश पिता मोहन ने बताया डेढ़ माह से करीब 20 जंगली सूअर फसलों को क्षति पहुंचा रहे हैं। अभी तक सुअरों ने पांच एकड़ फसल जमींदोज कर दी। वन विभाग, एसडीएम तहसीलदार बड़वाह को शिकायत की गई थी। मुआवजा पंचनामा बनाने के लिए पटवारी रविंद्र पाटीदार को भेजे जाने की बात कही गई थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पटवारी मौके पर नहीं पहुंचा। तहसीलदार संजय शर्मा ने कहा लापरवाही बरतने वालों कार्रवाई की जाएगी। पंचनामा तैयार कर प्रकरण भेजेंगे।