भाजयुमो ने सहायता राशि एकत्रित की
भाजयुमो ने सहायता राशि एकत्रित की
बड़वाह. जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों के लिए बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सहायता राशि एकत्र की। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक टोली बनाकर निकले कार्यकर्ता नगर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में पहुंचे। कार्यकर्ता दीपक ठाकुर, बबलू वर्मा, आशीष अग्रवाल, गोपाल सोलंकी, विजय वर्मा, रवि कौशल, रोहित अग्रवाल, नरेंद्र सोलंकी मौजूद रहे।