पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस कैमरे नर्मदा तट पर रखेंगे नजर

दस कैमरे नर्मदा तट पर रखेंगे नजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने लगाए गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए

भास्कर संवाददाता | बड़वाह

नावघाटखेड़ी तट पर नर्मदा जयंती पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी व छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्व अब पुलिस की नजर से नहीं बच सकेंगे। यहां पंचायत ने तट पर 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनमें 8 आईपी व 2 उच्च गुणवत्ता वाले पीटीजेट कैमरे होंगे। पीटीजेट कैमरे 360 डिग्री पर घूमेंगे और चारों दिशाओं में एक किमी दूरी क्षेत्र के फुटेज कैप्चर करेंगे। प्रत्येक गतिविधि रिकाॅर्ड होगी। मंगलवार को सनावद के राजुल नाईक व टीम ने कैमरों को निर्धारित स्थान पर लगाया। शाम से कैमरे शुरू हो गए हैं।

इन 10 कैमरों में कैद होने वाली गतिविधियों को देखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है। यहां प्रशासन व पुलिस अफसर बैठकर तट पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा जिस क्षेत्र में कोई हलचल या घटना की सूचना मिलेगी उन क्षेत्रों में कैमरों को घुमाया जा सकेगा। कैमरों की सहायता से असामाजिक तत्वों को पकड़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा एक किमी दूर तक के क्षेत्र में भी होने वाली गतिविधि को कंट्रोल रूम में बैठकर आसानी से देखा जा सकेगा।

इसलिए पड़ी जरूरत
अमावस्या-पूर्णिमा व बड़े धार्मिक कार्यक्रम में तट पर खासी भीड़ रहती है। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश स्नान करने वालों के कपड़े व सामान चुरा लेते हैं। यहां तक कि घाट के किनारे पार्किंग जोन में लगे वाहनों के कांच तोड़कर वहां से भी सामान चोरी हो चुका है। इसके अलावा छेड़छाड़ की छिटपुट घटनाएं भी होती है। इन गतिविधियों को रोकने के लिए यह पहल की गई है।

तट पर सुरक्षा की दृष्टि कैमरे लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...