आधी उम्र व्यापार में बीती, अब कहां से लाएं डिग्री; सरकार वापस लें फैसला
दो लाख के सोने-चांदी खरीदी पर पेनकार्ड की अनिवार्यता पर आज सराफा बंद
भास्कर संवाददाता | बड़वाह
दो लाख के सोने-चांदी की खरीदी पर भारत सरकार ने पेनकार्ड अनिवार्य कर दिया है। इस नियम का विरोध बुधवार को सराफा व्यापारी करेंगे। मप्र सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर शहर की लगभग 50 सराफा दुकानें बंद रहेंगी। मुख्य चौराहे पर व्यापारी शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
नगर सराफा व्यापारी एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र सोनी ने बताया पेन कार्ड अनिवार्य किए जाने से ग्राहकों को परेशानी होगी। विशेषकर ग्रामीण एवं किसानों के पास पैन कार्ड नहीं होते। नियम के बाद वे सोना खरीदी में हिचकेंगे। इससे दुकानदारों का भी नुकसान होगा। सचिव ने बताया इस नियम के विरोध में प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली को ज्ञापन दिया जाएगा। मांग करेंगे कि राशि को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया जाना चाहिए।
सनावद में 100 दुकानें बंद
सनावद | सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष चौधरी ने बताया कि पेनकार्ड की अनिवार्यता का विरोध सनावद के व्यापारियों द्वारा भी किया जाएगा। बुधवार को बाजार की 100 सराफा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
बेड़िया में 50 से ज्यादा प्रतिष्ठान बंद, रैली निकाली
बेड़िया | खाद-बीज व्यापारियों का विरोध यहां भी सड़क पर देखने को मिला। नियमों में संशोधन का विरोध करते हुए व्यापारियों ने 50 से ज्यादा प्रतिष्ठानों को बंद रखा। साथ ही व्यापारियों ने शहर में रैली भी निकाली। सनावद तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि डिप्लोमा की अनिवार्यता समाप्त किया जाए, ताकी अनुभवी व्यापारियों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ न हो।
मंडलेश्वर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
मंडलेश्वर | खाद और कीटनाशक नियमों में किए गए संशोधन का विरोध मंडलेश्वर में भी देखने को मिला। महेश्वर तहसील के बीज और कीटनाशक संघ ने सरकार द्वारा संशोधन वापस लेने का आदेश पारित करने के लिए संयुक्त सचिव (पौध संरक्षण) के नाम नायब तहसीलदार केएस सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही व्यापारियों ने दिनभर अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे।
70 से अधिक व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
बड़वाह | बड़वाह, बागोद, काटकूट क्षेत्र के 70 से अधिक खाद-बीज व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। सुबह 11 बजे व्यापारियों ने जय स्तंभ चौराहे से मौन रैली निकाली। एसडीएम कार्यालय जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहनसिंह व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन एसडीएम एमआर धुर्वे को सौंपा। ज्ञापन का वाचन संघ संरक्षक सुगनचंद रोकड़िया ने किया। आभार मोहन पाटीदार ने माना।
100 से ज्यादा दुकानें बंद, फैसले पर जताई नाराजी
सनावद | यहां 100 से ज्यादा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने सरकार द्वारा खाद व कीटनाशक नियमों में संशोधन कर कृषि आदान व्यापार को गंभीर संकट में डालने के निर्णय का कड़ा विरोध किया। नियमों में संशोधन को वापस लेने का आदेश पारित करने के लिए खाद बीज व कीटनाशक एसोसिएशन ने कृषि मंत्री के नाम तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा को ज्ञापन सौंपा।
व्यापार खत्म हो जाएगा
बड़वाह मप्र बीज-कीटनाशक विक्रेता संघ अध्यक्ष अनोकचंद ने बताया नए प्रावधान के बाद कई लोगों के व्यापार समाप्त हो जाएंगे। व्यापार में लगाई पूंजी डूब सकती है। आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। सचिव मोहन पाटीदार ने बताया नियम की सबसे अधिक मार पुराने विक्रेताओं पर पड़ेगी। सरकार को नियम लागू करने से पहले इसकी व्यवहारिकता देखनी चाहिए थी।
िडग्री-िडप्लोमा को लेकर किया विरोध