सांईनाथ का स्थापना दिवस कल
बड़वाह | कंवर कॉलोनी में 11 फरवरी को सांईधाम सेवा ट्रस्ट द्वारा सांई भगवान का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे सांईनाथ की फूलों से सजी पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी। इसके बाद महाआरती व दोपहर 12 बजे भंडारा होगा। शाम 6 बजे विष्णु सहस्त्रनाम पाठ होगा।