सफाईकर्मियों को यूनिफार्म बांटी
सफाईकर्मियों को यूनिफार्म बांटी
बड़वाह| सफाईकामगार आयोग सदस्य जटाशंकर करोसिया सोमवार को बड़वाह आए। नगर पालिका में स्थाई महिला सफाईकर्मियों को यूनिफार्म वितरित की गई। इस दौरान श्री करोसिया ने कहा कर्मचारियों को सफाई के दौरान उपयोग में आने वाले विभिन्न उपकरण जैसे लांग बूट, मास्क, हेंड ग्लब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। आवास के लिए जमीन सुनिश्चित करने के निर्देश भी सीएमओ विजय बहादुरसिंह चौहान को दिए। सीएमओ ने बताया भूमि के लिए तहसीलदार से बड़वाह क्षेत्र में शासकीय भूखंड उपलब्ध कराने का मांगपत्र भेजा है। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष गोपाल भैरवे, उपाध्यक्ष रोहित भैरवे मनोहर डूलगज मौजूद रहे।