पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में लाएं गति एसडीएम

जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में लाएं गति -एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियोंको अपने जाति प्रमाण पत्रों के लिए लोक सेवा केन्द्र तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़े इसलिए शासन ने उन्हें स्कूल में जाति प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था की है, लेकिन निर्देश का सही ढंग से पालन नही हो रहा है। अभी तक पूरे ब्लाक में केवल 10 प्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बने हैं। संबंधित विभाग मिलकर इस कार्य में गति लाएं।

यह बात एसडीएम आरएस राजपूत ने जनपद सभाग्रह में कही। एसडीएम ने सोमवार शाम 4 बजे समस्त पंचायत सचिव, संकुल प्राचार्य, पटवारी राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने बताया ब्लाक में करीब 33 हजार बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने हैं। लेकिन 4 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक 3029 फार्म ही लोक सेवा केंद्रों द्वारा ऑनलाइन हो पाए हैं। उन्होंने संकुल प्राचार्यों से कहा ऐसी शालाएं जहां से शत-प्रतिशत फार्म नहीं पाए है उन्हें बुलाकर फार्मों की तुरंत जांच कर बीआरसी कार्यालय भेजें। बड़वाह तहसीलदार संजय शर्मा, सनावद तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा, बीईओ केएल भांवरे मौजूद रहे।