पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़वाह के अागे बीएसएनएल केबल कटी, 9 घंटे लाइन बंद

बड़वाह के अागे बीएसएनएल केबल कटी, 9 घंटे लाइन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाहसे करीब डेढ़ किमी दूर इंदौर रोड पर बीएसएनएल की ऑप्टिकल फायबर केबल कटने से करीब 9 घंटे तक इंटरनेट सुविधा बंद रही। इसके कारण आमजन के अलावा बैंकों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। इंदौर-जलगांव की मुख्य इंटरनेट लाइन होने के कारण यहां काफी परेशानी आई।

सोमवार सुबह 8 बजे से बंद हुई इंटरनेट सुविधा शाम 7 बजे तक भी शुरू नहीं हुई। बीएसएनएल अफसरों के साथ इंदौर से आई टीम भी फाल्ट ढूंढती रही। सैकड़ों लैंड लाइन फोन और मोबाइलधारकों पर भी इसका असर पड़ा। क्षेत्र में हर बार निजी कंपनियां अपनी केबल डालने के चक्कर में बीएसएनएल की केबल काट देते हैं। इसके बावजूद कंपनी अफसरों के खिलाफ बीएसएनएल द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती।

जेसीबी से खुदाई कर केबल फाल्ट ढूंढा गया।

बैंकों की लीज लाइन बंद

सोमवारको अधिकांश बैंकों की लीज लाइन बीएसएनएल केबल कटने से प्रभावित हुई। इससे बैंक कर्मचारियों के अलावा ग्राहकों को भी परेशानी उठाना पड़ी। रेलवे रिजर्वेशन भी नहीं हो सके। यहां भी लिंक फेल रही।

इंदौरकी टीम ने किया सुधार

बड़वाहएसडीओ राजेश पाठक ने बताया आइडिया कंपनी द्वारा खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबल काट दी गई। इस कारण इंदौर-जलगांव रूट प्रभावित रहा। इंदौर से आई डब्ल्यूआर की टीम ने सुधार कार्य किया। जेसीबी से खुदाई कर फाल्ट ढूंढ़ा गया। फिर भी शाम तक लाइन चालू नहीं की जा सकी।