ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सेमिनार
बड़वाह : शहरकी बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। थाना प्रभारी विश्वदीपसिंह परिहार ने बताया पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देश पर सेमिनार का आयोजन पुलिस थाना परिसर में 10 दिसंबर दोपहर 1 बजे होगा। इसके लिए शहर गणमान्य नागरिकों दुकानदारों से यातायात व्यवस्था को सुधारने संबंधी चर्चा की जाएगी।