घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
बड़वाह : पिड़ायमें मंगलवार दोपहर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला से गांव के ही आरोपी दिनेश पिता जगन्नाथ गुर्जर ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। घटना के समय में महिला का पति बाहर गया था। महिला के शोर मचाने में मारपीट की घटना का किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शाम 7 बजे महिला ने परिजनों के साथ बड़वाह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।