विहिप ने पकड़ा गोवंश से भरा वाहन
विहिप ने पकड़ा गोवंश से भरा वाहन
बड़वाह|गोवंश काअवैध परिवहन करते हुए एक वाहन को विहिप कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। सोमवार को नर्मदा रोड स्थित शासकीय काॅलेज के पास विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सन्नी भाटिया अन्य कार्यकर्ताओं ने पशु से भरे वाहनों की चेकिंग की। तभी आयशर में 6 बैल 3 भैंस मिली। पुलिस ने वाहन चालक रमेश पिता रतनलाल निवासी बडूद, बेल मालिक मुकेश पिता मोदीलाल, राधेश्याम पिता पिर्तिया, नवल पिता भंवरलाल निवासी सेल्दा के खिलाफ केस दर्ज किया।