पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू संगम को लेकर कलशयात्रा

हिंदू संगम को लेकर कलशयात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह| मांनर्मदा हिंदू संगम को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा दोपहर 12 बजे नागेशवर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रारंभ हुई जो नगर में घूमी। यात्रा का जगह-जगह संगठनों ने स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्र से आए धर्मरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा कलश ग्राम में ले जाकर स्थापना की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। हिंदू संगम के विभाग सह-संयोजक नरेंद्र चौहान, विभाग प्रचारक खरगोन निखिलेश माहेश्वरी, जिला कार्यवाह कैलाश आवले, जिला संघ चालक राजेंद्र साद, नगर संयोजक मिक्की चौहान, नगर कार्यवाह राजेश राठौड़ मौजूद रहे।

हाथों में कलश लेकर चलती बालिकाएं।