पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ पर चढ़कर बार बार देता रहा नीचे कूदने की धमकी

पेड़ पर चढ़कर बार-बार देता रहा नीचे कूदने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीबएक साल से मध्यान्ह भोजन की बकाया राशि के लिए भटक रहा डायाभाई परेशान होकर एसडीएम कार्यालय के सामने एक नीम के पेड़ पर चढ़ गया। अपनी सुनवाई नहीं होने से व्यथित डाया बार-बार पेड़ से नीचे कूदने की धमकी देता रहा। वह रस्सी को पेड़ पर बांध रहा था। उसकी हरकत को देखकर लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर तहसीलदार संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर डाया को नीचे उतारा।

गुरुवार दोपहर 12 बजे डाया मय दस्तावेजों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचा और अचानक पेड़ पर चढ़ गया। करीब 15 फीट की ऊंचाई से वह नीचे कूदने की बात कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया उसने अपने जेब से रस्सी निकालकर पेड़ की शाख पर बांध दी थी।

परेशान डायाभाई एसडीएम कार्यालय के सामने एक नीम के पेड़ पर चढ़ गया।

यह है मामला

तहसीलदारको अपनी व्यथा बताते हुए डाया ने कहा मेरी प|ी ने रावत पलासिया के प्राथमिक विद्यालय में कमल स्व-सहायता समूह चलाकर मध्यान भोजन बनाने का काम किया था। एक साल से अब तो हमें मध्यान्ह भोजन बनाने दे रहे हैं और ही बकाया राशि दे रहे हैं। एक साल से जनपद पंचायत और अन्य ऑफिसों के चक्कर काट रहा हूं। शाला प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा रसोइयों के बकाया चेक अभी तक नहीं दिए हैं। तहसीलदार ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी केएल भावरे को बुलाकर तुरंत समस्या का समाधान करने की बात कही। उसने अपनी शिकायत एसडीएम के ऑफिस के बाहर सूचना बोर्ड पर भी चिपका दी थी।