पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीखी धूप में संत करेंगे आराधना

तीखी धूप में संत करेंगे आराधना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | नावघाटखेड़ी स्थित नर्मदा के उत्तर तट पर सुंदरधाम आश्रम में संतों की कोठ खप्पर धुनी तपस्या शनिवार से शुरू हुई। दोपहर 12 बजे पं. बालकदास महाराज व अन्य संतों से विधि-विधान से पूजा कराई। इसके बाद हवन व भंडारा हुआ। श्रीश्री 108 नारायण दास महाराज ने बताया कोठ खप्पर तपस्या बंसत पंचमी से शुरू होकर गंगा दशहरे तक चलती है। इसमें रोजाना तीखी धूप के बीच दोपहर 12 से 3 बजे तक बालकदास महाराज के सानिध्य में 11 संत अलग-अलग प्रज्जवलित कंडों का घेरा बनाकर अपने सिर पर जलता हुआ खप्पर रखकर ईश्वर की आराधना करेंगे। आश्रम के गादी पति श्रीश्री 1008 महंत श्री बालकदास इस तप को 36 वर्षो से कर रहे हैं। इसके तहत पंच धुनी, सप्त धुनी, द्वादश धुनी के रूप में तपस्या की जाती है। नपा अध्यक्ष प्रीति राय, प्रतिनिधि अनिल राय, प्रवीण, शर्मा, रवि अग्रवाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...