पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह और सनावद में चुनरी यात्राएं निकाली
बड़वाह में मां नर्मदा एकता संगठन व सनावद में फूलमाली समाज के बैनर तले निकली यात्राएं
शनिवार सुबह 11 बजे मां नर्मदा एकता संगठन के तत्वावधान में श्रद्धालुओं ने नागेश्वर मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली। इसके पहले मंदिर में गणेशजी का पूजन हुआ। यात्रा झंडा चौक, महात्मा गांधी मार्ग, मुख्य चौराहा, इंदौर रोड होते हुए शाम 4 बजे नावघाटखेड़ी नर्मदा तट पहुंची। यहां नर्मदाजी को 451 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई गई। यात्रा की अगवानी अश्व पर ध्वज लिए बैठे युवक ने की। ढोल-ताशों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए चले। यात्रा में बग्गी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। घाट पर कार्यकर्ताओं ने 108 दीपों से नर्मदाजी की महाआरती की। तट पर 51 किलो केसरिया भात की प्रसादी बांटी गई। कार्यक्रम में रितेश कौशल, पप्पू बड़सरे, रोहित वर्मा, रवि कौशल, महावीर जैन, निलेश सोनी, गोलू सोनी आदि का सहयोग रहा।

गरबा नृत्य कर चुनरी यात्रा निकाली
सनावद | यहां फूलमाली समाज द्वारा शनिवार सुबह 9 बजे प्राचीन गणेश मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर थिरकते हुए व गरबा नृत्य कर यात्रा की अगवानी की। यात्रा बस स्टैंड, मोरटक्का चौराहा, सुभाष चौक, एमजी रोड, पीपल चौक, भवानी मार्ग, जवाहर मार्ग होते हुए माली समाज धर्मशाला पहुंची। यहां समाजजनों ने पूजन कर आरती व भंडारा किया। यात्रा का बजरंग दल, संस्था प्रबल, कालंका ग्रुप, सब्जी मंडी एसोसिएशन सहित कई सामाजिक दलों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में घोड़े, बग्गी आकर्षण का केंद्र रहे। आदिवासी मादल टीम के युवक-युवतियों का आदिवासी नृत्य सबको आकर्षित करने वाला रहा। यात्रा में माली समाज के निर्मल माली, प्रदीप माली, प्रकाश माली, अशोक माली, महेंद्र माली, दिनेश मालाकार, राहुल मालाकार का सराहनीय योगदान रहा।

मां नर्मदा एकता संगठन के बैनर तले निकली चुनरी यात्रा।

खबरें और भी हैं...