- Hindi News
- हिंदू संगम के लिए गांव की रज लेने पहुंचे कलश
हिंदू संगम के लिए गांव की रज लेने पहुंचे कलश
सोमवारकी सुबह गांव के मुख्य चौराहे पर मां नर्मदा हिंदू महासंगम के लिए नर्मदाजी के कलश आए। हिंदू संगम के विभाग सहसंयोजक नरेंद्रसिंह चौहान ने बताया महेश्वर में 10 फरवरी को होने वाले मां नर्मदा हिंदू संगम के लिए गोगावां तहसील के 131 गांव में सोमवार से कलश स्थापना की जाएगी। साथ ही प्रत्येक गांव की रज (मिट्टी) लेकर ग्राम गंगा में नर्मदाजी के कलश स्थापित किए जाएंगे। इस समय संगठन के जिला सहसंयोजक किशोर छटिए, तहसील संयाेजक रितेश चौहान, सह संयोजक महेश चौहान, अमरसिंह चौहान, राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मातृशक्ति संगठन सदस्य भी शामिल होंगे।
कसरावद। महेश्वर में होने वाले धार्मिक आयोजन मां नर्मदा हिंदू संगम को लेकर सोमवार को 61 कलश में नर्मदा जल लेकर रथ द्वारा पहुंचा। श्रद्धालुओं ने कलशों का पूजन किया। नगर के प्रमुख मंदिरों में कलश रखे जाएंगे। प्रतिदिन पूजन होगा।
161 कलश में पहुंचा नर्मदा जल
महेश्वर | मांनर्मदा हिन्दू संगम को लेकर इन दिनों तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैठकों का दौर चल रहा है। वहीं कई गांवों में धर्म रक्षा समिति के द्वारा नर्मदाजी के कलश पहुंचने लगे हैं। रविवार को व्यवस्था प्रमुख जिला कार्यवाह धार महेंद्र पाटीदार जिला कार्यवाह बड़वाह कैलाश आंवले ने हिंदू संगम की विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की। इसमें प्रमुख रूप से आने वाले करीब तीन-चार लाख कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर बैठाने, नर्मदा तट पर स्नान के लिए जाने वाले रास्ते और कार्यक्रम स्थल की सफाई आदि व्यवस्थाओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया।
व्यवस्थाओं को लेकर बैठकों का दौर जारी
गोगावां मेंे हिंदू संगम के लिए नर्मदाजी के कलश आए। नर्मदा जल की रोजाना पूजा-अर्चना होगी।