त्यागीजी के पुण्य स्मरण में भंडारा आज
बड़वाह | नर्मदा रोड स्थित परम पूज्य जगन्नाथदास महाराज त्यागीजी (आमवाले बाबा) के 16वें पुण्य स्मरण पर बुधवार को भक्त मंडल भंडारा कराएगा। मंगलवार रात को भजन संध्या हुई। बुधवार सुबह 8 बजे चोला चढ़ाएंगे। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ, हवन, पूजा व महाआरती होगी। दोपहर 3 बजे से भंडारा शुरू होगा, रात 10 बजे तक चलेगा।