एक दिन में 58 हजार बच्चों को कृमिनाशक दवा दी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : शाम 5 बजे तक सभी स्कूलों में चला अभियान
भास्कर संवाददाता | बड़वाह
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बुधवार को बड़वाह ब्लाॅक में मनाया गया। सभी शासकीय स्कूलों में शाम 5 बजे तक बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल दी गई। शाम 5 बजे तक 58 हजार से ज्यादा बच्चों को खुराक दी।
बीएमओ डॉ. वीरेंद्र मंडलोई व खंड विस्तार प्रशिक्षक सुनील मुजाल्दे ने बताया 560 मिडिल स्कूलों में 29825, 32 हाई स्कूल-हायर सेकंडरी स्कूल में 8600, 300 आंगनवाड़ियों में 15600 व स्कूल नहीं जाने वाली 3000 किशोरी बालिकाओं को गोलियां खिलाई गई। छूटे विद्यार्थियों को 15 फरवरी को दवाई खिलाएंगे। शासकीय कन्या मिडिल स्कूल में सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि नपा उपाध्यक्ष गणेश पटेल थे। शिक्षिका दीपिका यादव ने कृमि की जानकारी दी। संचालन नीति देशवाली ने किया। आभार शिक्षक बीएल वर्मा ने माना। शासकीय कन्या उमावि स्कूल के प्राचार्य मनोहरलाल जैन, एसएन डोंगरे, विशालसिंह चौहान, राजेश पाटीदार, संजय उमड़ेकर, जीएस प्रजापत की मौजूदगी में दवाई दी। संचालन डॉ. परेश विजयवर्गीय ने किया। आभार व्याख्याता नगेंद्र जोशी ने माना। ओम मां नर्मदा मूक बधिर विद्यालय में बीएमओ डॉ. वीरेंद्र मंडलोई, डॉ. अंसारी खान ने विद्यार्थियों को दवा खिलाई। हाईस्कूल सोरठी बारूल व वार्ड 15 की आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता अर्चना आरस ने बच्चों को दवाई दी।
ब्लॉक की सभी शासकीय स्कूलों में बच्चो को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई।
यहां भी कृमिनाशक दवाई खिलाई
सनावद | शासकीय बालक उमा विद्यालय में प्राचार्य उषा लाठिया ने कृमि संक्रमण के होने वाली हानियों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि पार्षद कौशल्या पंडित थी। विशेष अतिथि मुकेश कौशल थे। अध्यक्षता स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष जय शिंदे ने की। अतिथियों ने 507 विद्यार्थियों को गोली खिलाई। संचालन भूपेंद्र जैन ने किया। आभार बालकराम पटेल ने माना।
नांद्रा | आंगनवाड़ियों में 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को व शासकीय स्कूलों में 1ली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोली खिलाई। इस दौरान एएनएम रेखा तंवर, अांगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला पाटीदार, कमला पठान, सहायिका निर्मला वर्मा, कुसुमबाई व अाशा कार्यकर्ता फरीदा बी मौजूद थी।
चितावद | शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को गोली खिलाई व इसके लाभ बताए। इस दौरान सरपंच, एएनएम अंजली दराड़े, आशा कार्यकर्ता, प्रधान पाठिका अनिता उपाध्याय व स्टॉफ मौजूद था।
बांगरदा | सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियाें को कृमि मुक्ति की गोली खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र मंडलोई ने विद्यार्थियाें को गोली से होने वाले लाभ बताए। इस दौरान डॉ. राजेंद्र मिमरोट बांगरदा, अखिलेश चतुर्वेदी, रवि देशवाली, अाशा कार्यकर्ता रेवा फूलकर व स्टाॅफ मौजूद था।
बासवा | शासकीय हाई स्कूल बासवा में मिडिल, बालक, प्राथमिक, कन्या प्राथ व प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरी के 470 बच्चों को कृमि नाशक गोलियां खिलाई। यशवंत पाटिल ने बताया जो बच्चे बचे हैं उन्हें 15 फरवरी को गोली देंगे। इस दाैरान स्कूल स्टॉफ मौजूद था।
मंडलेश्वर | शासकीय कन्या उमा विद्यालय में कक्षा 6टीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एलवेंडाजोल गोली खिलाई व इसके लाभ बताए। इस दौरान लता कसोटिया, संतोष वर्मा व स्टॉफ मौजूद था।
धरगांव | शासकीय विद्यालय में कृमि से मुक्ति के लिए विद्यार्थियों को गोली बांटी। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विनय डाेंगरे, योगेश बनकर ने गोली के लाभ बताए। इस दौरान प्राचार्य आरसी मिश्रा, कन्या हाई स्कूल प्राचार्य मानसिंह राजपूत, केआर गाढे़कर, परमानंद पाटीदार, संजय पटेल मौजूद थे।