खेतों में जमा हुआ पानी
बड़वाह. दोदिन से हो रही बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। अधिकांश किसानों के खेतों में पानी जमा हो गया। ऐसी स्थिति बनने से अधिकांश किसानों की फसल खराब हो गई। किठुद के किसान नारायण पटेल ने बताया तीन एकड़ खेत में लगी मिर्च की फसल पूरी तरह खराब हो गई। फसल पूरी तरह पककर तैयार हो गई थी। ऐसे में अचानक बारिश होने से नुकसान हो गया। वहीं कपास की फसल पर भी घेटे पूरी तरह खिल गए थे। जिसको इस बारिश ने खराब कर दिया। सुबह सुबह काफी कोहरा भी नजर रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस बारिश से गेहूं चने की फसलों को नया जीवनदान दिया। वहीं मिर्ची कपास की फसलों को काफी नुकसान हुआ। कृषि विकास अधिकारी बीएस सेंगर ने बताया जिन किसानों ने इस महीने बोवनी की है उनकी फसल पर बारिश का काफी असर पड़ेगा।
बादलछाए, शाम में बारिश
शनिवारको भी दिनभर चारों ओर काले बादल छाए। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली। शाम 4 बजे के बाद बिजली की चमकी और तेज बारिश हुई।
बदलते मौसम के कारण सुबह घना कोहरा नजर रहा है।