एसडीएम-तहसीलदार ने किया निरीक्षण
एसडीएम-तहसीलदार ने किया निरीक्षण
बड़वाह. शनिवारको एसडीएम आरएस राजपूत ने सभी कृषि दुकानों का निरीक्षण कर खाद का सैम्पल लिया। इस दौरान कृषि विकास अधिकारी बीएस सेंगर,तहसीलदार संजय शर्मा साथ थे। सेंगर ने बताया नगर में खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान यूरिया अन्य कम्पनियों के खाद बीज के स्टाक की जांच भी की गई। कुछ दुकानों के दस्तावेज जांचे गए। स्टाॅक मिलान में यदि कोई अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।