पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किन्नर बनकर घूम रहा फरार वारंटी पकड़ाया

किन्नर बनकर घूम रहा फरार वारंटी पकड़ाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8 साल पहले चोरी के मामले में था शामिल

सिटीरिपोर्टर|सनावद

करीब8 साल से चोरी के एक मामले में फरारी काट कर रहा शिव उर्फ बाहीराम (35) निवासी छोटी पीढ़ाय बड़वाह को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़ने के लिए गए एएसआई संजीव पाटील उस समय गफलत में गए जब शिव की जगह मौके पर किन्नर शिवानी नजर आई। पूछताछ के दौरान विवाद की स्थिति बनी। मुखबिर से तस्दीक की तो पता चला शिव ही शिवानी किन्नर है जो पुलिस को चकमा देने के लिए किन्नर बनकर घूम रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से 15 दिन के लिए काटकूट जेल भेज दिया।

शिव उर्फ बाहीराम पर 2008 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह फरार था। रविवार रात एएसआई संजीव पाटील को मुखबिर ने सूचना दी कि शिव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। आरक्षक शीतल पंवार मुकेश पटेल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान साड़ी, ब्लाउज, लिपिस्टिक देख पहले पुलिसकर्मी भी चकरा गए।

पुलिस ने बताया आरोपी की शादी भी हो चुकी थी। ढसगांव में उसके दो बच्चे भी रहते हैं। वह अपना भेष बदलकर ट्रेनों में शिवानी बनकर घूमता था। स्थायी फरार वारंटी होने के कारण उसे कोर्ट ने तुरंत जेल भेज दिया।