पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर के युवक की नर्मदा में डूबने से मौत

इंदौर के युवक की नर्मदा में डूबने से मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िसर्फ वही नकारात्मक खबरें, जो आपको जानना जरूरी है

निगेटिव न्यूज सेक्शन
बड़वाह | नर्मदा जयंती पर स्नान के लिए नावघाटखेड़ी आए इंदौर के एक युवक की रविवार को डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इंदौर के युवक का शव पीएम के लिए शास. अस्पताल पहुंचाया है। इंदौर निवासी शोयब (17) अपने दोस्तों के साथ रविवार को नावघाटखेड़ी में नर्मदा स्नान करने आया था। वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया। घाट पर मौजूद नाविकों ने उसे बाहर निकाला। साथ आए दोस्त उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया है।

नहर में गिरी किशोरी, निकाली
बावड़ीखेड़ा निवासी निशा पूनमचंद (16) व उसकी बहन शीतल (15) रविवार को नहर वाले रास्ते से जा रही थी। अचानक निशा का संतुलन बिगड़ा और वह नहर में गिर गई। चिल्लाने पर राहगीरों ने नहर में कूद कर उसे बाहर निकाला। यह देख शीतल बेहोश हो गई। दोनों बहनों को बड़वाह सरकारी अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद निशा को इंदौर रैफर किया है।

बाइक ने मारी टक्कर
रविवार को इंदौर निवासी जितेंद्र मोहनलाल परमार (28), प|ी रीता (28) व 9 माह की बच्ची मान्या के साथ बाइक से दर्शन करने ओंकारेश्वर जा रहे थे। गवालू घाट के पास इंदौर के बाइक सवार दीपक रामलाल (18) ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को बड़वाह अस्पताल लाए।

खबरें और भी हैं...