पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृति का आदर कर यातायात सुधार में करें पहल

संस्कृति का आदर कर यातायात सुधार में करें पहल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकी जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। इसी अनुपात में वाहनों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन आज भी हम यातायात व्यवस्था को लेकर सजग नहीं हैं। घरो में वाहन खड़े रखने के लिए कोई भी स्थान नहीं बनाया जाता। दुकानों के बाहर वाहनों को बेफिक्र होकर कहीं भी खड़ा किया जाता है। जब जाम लगता है तो हम शासन-प्रशासन को दोष देते हैं। हमें ऐसी विचारधाराओं से बाहर आना होगा। पहले खुद को संवैधानिक संस्कृति का आदर कर यातायात सुधार के लिए पहल करना होगी।

यह बात न्यायाधीश राजकुमार वर्मा ने मानवाधिकार दिवस पर आयोजित यातायात सुधार परिचर्चा में कही। इसमें राजनीतिक,सामाजिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों ने शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अपने कड़वे अनुभव सुनाए। समस्या के निराकरण के सुझाव भी दिए।

इन्होंनेभी रखे विचार - कुलदीपसिंह भाटिया, प्रो. डीके अत्रे, गुरुचरणसिंह भाटिया, रमिंदरसिंह भाटिया, अब्दुल मजीद खान, जेपी शर्मा, राजू शर्मा ने भी अपने विचार रखे। थाना प्रभारी वीडीएस परिहार ने कहा नागरिकों द्वारा बताए गए सुझावों पर अमल किया जाएगा। संचालन सुधीर सेंगर ने किया।

थाने में आयोजित सेमीनार में उपस्थित गणमान्यजन।

परिचर्चा में गणमान्यजन ने कहा

> मुख्य अतिथि डॉ.रांका ने कहा सड़क दुर्घटनाओं का शिकार अधिकतर युवा वर्ग ही बनते हैं। इसलिए स्कूल-काॅलेजों में भी यातायात नियमों को लेकर जागरुकता सेमिनार आयोजित किए जाएं। हाईवे पर शराब की दुकानें भी नहीं होना चाहिए।

> नगर पालिका सीएमओ विजयबहादुरसिंह चौहान ने कहा यातायात व्यवस्था और शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगरवासियों का सहयोग जरूरी है। बिगड़ी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

> नपा अध्यक्ष पति नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष अनिल राय ने कहा यातायात व्यवस्था शहर को बदसूरत बना रही है। जल्द ही लोगों के सुझावों को लेकर शहर को ट्रैफिक की फजीहत से मुक्ति दिलाई जाएगी।

> परमात्माशरण व्यास ने कहा दुर्घटनाओं यातायात नियमों की अनदेखी के लिए अभिभावक भी जिम्मेदार हैं। वह बच्चों को बाइक दिलाते हैं, लेकिन हेलमेट दिलाने में परहेज करते हैं।

> सन्नी जैन ने जय स्तंभ के आसपास होर्डिंग्स पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष हरभजन सिंह भाटिया ने मवेशियों को छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग रखी।

> पूर्व नगर पालिक