- Hindi News
- चार तहसीलों का काम देख रहे अकेले निरीक्षक
चार तहसीलों का काम देख रहे अकेले निरीक्षक
व्यापारियों को कार्यालय ढूंढने में रही परेशानी,
महेश्वर| नापतौलविभाग द्वारा 15 से 18 सितंबर तक शिविर लगाकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों के तौल कांटों की जांच सत्यापन का कार्य कर रहा है। धामनोद-बड़वाह मार्ग पर स्थित एक छोटी दुकान पर संचालित कार्यालय कई असुविधाओं से जूझ रहा है। व्यापारीगणों को कार्यालय ढूंढने में भी मशक्कत करना पड़ रही है। दुकाननुमा दफ्तर के ऊपर छोटा सा बोर्ड लगा होने तथा बाहर रेत की थैलियां पड़ी होने से यहां आने वाले व्यापारियों को परेशानी हाेती है। व्यापारी मधुसूदन चौरे ने बताया विभागीय कार्यालय पर सूचना बोर्ड अत्यंत छोटा होने के साथ ही निरीक्षक का मोबाइल नं. नाम भी नहीं लिखा है। व्यापारियों को कार्यालय ढूंढने में परेशानी होती है।
नापतौल विभा के निरीक्षक कैलाश मुकाती के पास चार तहसील बड़वाह, कसरावद, सनावद सहित महेश्वर का भी प्रभार है। श्री मुकाती ने बताया विभाग में प्रदेश स्तर पर लगभग 110 पद हैं लेकिन प्रदेश में मात्र 80 निरीक्षक सेवाएं दे रहे हैं। महेश्वर कार्यालय काफी पुराना है। जिला स्तर पर सरकारी जमीन के लिए कार्रवाई की जा रही है। श्री मुकाती ने बताया महेश्वर कार्यालय में नया बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
धामनोद-बड़वाह मार्ग स्थित नापतौल विभाग का कार्यालय।