नावघाट खेड़ी मुक्तिधाम पहुंच मार्ग बदहाल
नावघाट खेड़ी मुक्तिधाम पहुंच मार्ग बदहाल
बड़वाह| नावघाटखेड़ी स्थित मुक्तिधाम पहुंच मार्ग उबड़-खाबड़ हो गया है। इससे लोग परेशान हैं। मंगलवार को जनपद में हुई जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने इस संबंध में एक शिकायती आवेदन िदया। ज्ञानप्रकाश शर्मा, राम पाठक, अमनदीप भाटिया ने बताया मुक्तिधाम पहुंच मार्ग बहुत जर्जर है। ड्रेनेज व्यवस्था होने पर सड़क पर शौचालय नालियों का गंदा पानी जमा हो जाता है। उन्होंने मांग की कि जल्द ही इस रास्ते का निर्माण किया जाना चाहिए। प्रकाश सोनी ,मदन गुप्ता ज्ञानप्रकाश शर्मा ने बताया जनपद पंचायत में हम अपनी समस्या के समाधान के लिए गए थे, लेकिन वहां जनसुनवाई में केवल कर्मचारी और बाबू ही उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान केवल चार आवेदन आए।