- Hindi News
- कन्या स्कूल में बहुउद्देशीय हॉल निर्माण की प्रक्रिया तेज
कन्या स्कूल में बहुउद्देशीय हॉल निर्माण की प्रक्रिया तेज
सरकारी स्कूलाें की दुर्दशा सुधारने के लिए लेंगे सामाजिक सहयोग
बड़वाह.मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे प्रदेशभर के शासकीय विद्यालयों को अब सामाजिक सहयोग के माध्यम से संवारा जाएगा। इसके तहत कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यालय का स्थानीय प्रबंधन कमी चिन्हित करेगा। बीएसी मृदुला सिसौदिया ने बताया शासन ने विद्यालय उपहार योजना शुरू की है। विद्यालय अपनी आवश्यकताओं को विकासखंड स्त्रोत समन्वयक के माध्यम से अपलोड करेंगे।
भास्कर संवाददाता|बड़वाह
स्थानीय कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय परिसर में बनने वाले बहुउद्देशीय हाॅल निर्माण की प्रक्रिया राजधानी स्तर पर तेज हो गई है। विभागीय योजना के तहत 1.27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस हाॅल के निर्माण की घोषणा की गई थी।
लगभग छह महीने ठंडे बस्ते में रहने के बाद हाॅल निर्माण की विभागीय प्रक्रिया ने भाजपा संगठन क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप से अचानक गति पकड़ ली है। इस हाॅल के संबंध में नगर भाजपा महामंत्री रोमेश विजयवर्गीय ने भोपाल में प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी से उनके निवास पर भेंट की। क्षेत्रीय विधायक हितेन्द्रसिंह सोलंकी ने विभाग के उच्चाधिकार को पत्र लिखा हाॅल निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही श्री सोलंकी ने राज्यमंत्री जोशी से कन्या हाईस्कूल नवीन भवन निर्माण के विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृत करने का अनुरोध किया।
प्राचार्य मनोहरलाल जैन ने बताया बहुद्देशीय हॉल खेलप्रेमी छात्राओं के लिए एक सुविधा की तरह है। इसके द्वारा छात्राएं सिर्फ अपनी फिजिकल फिटनेस को बेहतर कर सकेंगी, बल्कि बेडमिंटन,टेबल टेनिस, बास्केटबाल सहित इनडोर गेम्स का लुत्फ भी उठा सकेंगी।