पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्सव में सनावद के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

उत्सव में सनावद के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाविद्यालयीनयुवा महोत्सव के तहत शासकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को जिलास्तरीय वाद-विवाद एवं परिचर्चा स्पर्धा में सनावद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों स्पर्धाओं में सनावद की छात्राओं को पहला स्थान मिला। युवा उत्सव प्रभारी सारिका टूंडले ने बताया ‘पर्यावरण को बचाए बिना विकास संभव नहीं’ विषय पर हुई वाद विवाद स्पर्धा में खरगोन, सनावद, बड़वाह, भीकनगांव के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विपक्ष में सनावद शासकीय महाविद्यालय की नेहा पुरोहित ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना भी किया जा सकता है। विकास के साथ पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सरकार ने नियम बना रखे है। लेकिन कोई उनका पालन नहीं करता। उद्योग एवं कारखानों के साथ बड़ी संख्या में पेड़ भी लगाना चाहिए, ताकि संतुलन बना रहे। विपक्ष में खरगोन की दीपशिखा शर्मा ने कहा यदि विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाना हो तो पर्यावरण के साथ थोड़ी छेड़छाड़ करना जरूरी है। हालांकि हम कुछ उन्नत तकनीकों का उपयोग कर इस दुष्प्रभाव को कम जरूर कर सकते है। इसके बाद राष्ट्रभाषा को उचित स्थान दिलाना राष्ट्रद्रोह है विषय पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें कुल चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धाओं के निर्णायक वरिष्ठ कवि जीवन जोशी, डॉ. परेश विजयवर्गीय एवं नूतन स्कूल प्राचार्य शैलजा जैन थी। संचालन प्रो. आर पेंढारकर आभार प्रो. आरके औचट ने माना।

नेहा पुरोहित प्रतियोगिता में अपना पक्ष रखते हुए।

यह रहे विजेता

वाद विवाद - पक्षमें प्रथम उषा शर्मा रेवा गुर्जर सनावद, द्वितीय नीलेश दीक्षित शासकीय महाविद्यालय सनावद एवं तृतीय सलोनी झा बड़वाह।

विपक्ष- प्रथमनेहा पुरोहित शासकीय महाविद्यालय सनावद, द्वितीय निकिता शर्मा जीडीसी खरगोन, तृतीय पांचीलाल पंचोले शासकीय महाविद्यालय भीकनगांव।

परिचर्चा- प्रथमनेहा पुरोहित शासकीय महाविद्यालय सनावद, द्वितीय निकिता शर्मा जीडीसी खरगोन तृतीय वर्षा बिरला रेवा गुर्जर सनावद।