पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत निवास पर श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया

संत निवास पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत निवास पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया

सनावद| ओंकारेश्वररोड स्थित कोठी में अखिलेश जैन द्वारा साधु संतों के विश्राम के लिए वास्तु शुद्धि हेतु शांति जाप, पंचरमेष्ठी विधान कराया गया। पवन जैन ने बताया सुबह श्रीजी यंत्र अभिषेक के बाद शांति जाप हुआ। डॉ. नरेंद्र जैन, ब्र. भावेश भैया ने कमल जैन बड़वाह के साथ संगीतमय पंच परमेष्ठी विधान में भाग लिया। खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष टीकमचंद भूंच, कमलेश भूंच, विजय जैन, कांति जैन, अशोक पंचाेलिया, सत्येेंद्र जैन, माणकचंद जैन, कमलेश जैन, महेंद्र जैन, सुरेशचंद जैन, पवन जैन ने पूजा-अर्चना की। समापन पर हवन हुआ। सुनील जैन, सुदेश जैन, गबरू माली, मुकेश पाटनी, सुरेंद्र पाटनी, अजय माउकर का सहयोग रहा।