पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरलाय क्षेत्र के प्रापर्टी ब्रोकर ने बड़वाह में लगाई फांसी

सिरलाय क्षेत्र के प्रापर्टी ब्रोकर ने बड़वाह में लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार-रविवारदरमियानी रात सिरलाय क्षेत्र में प्रापर्टी ब्रोकर का व्यवसाय करने वाले सुनील पिता मिश्रीलाल (42) मूल निवासी इंदौर हाल मुकाम बड़वाह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह सुनील बंद कमरे में छत पर रस्सी के फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा बनाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव बड़वाह अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार मूलतः इंदौर में रहने वाले मृतक सुनील की तीन प|ियां हैं। इसमें सिरलाय में रहने वाली ममता के साथ दो प|ियां इंदौर में रहती है। वह शनिवार को ही अपनी प|ी ममता के घर बड़वाह आया था। जानकारी लगते ही उसकी पहली प|ी अर्चना भी अपने परिजनों के साथ बड़वाह पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद वह अपने पति के शव को लेकर इंदौर चली गई। जहां उसने सुनील का अंतिम संस्कार किया। इस घटना के बाद प|ी ममता की तबीयत भी खराब हो गई थी।

मृतक सुनील की तीसरी प|ी पूरे समय रोती रही।

तीसरी प|ी का रो-रोकर बुरा हाल

मृतककी प|ी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने पुलिस को बताया सुनील रात को खाना खाकर ऊपर छत पर सोने गए थे और वह नीचे के कमरे में अपने बच्चों के साथ सो रही थी। सुबह 7 बजे जब वह सुनील को उठाने गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोस के एक युवक ने जब ऊपर की खिड़की में से झांक कर देखा तो सुनील फांसी के फंदे पर लटक रहा था। ममता और सुनील की कुछ समय पहले ही ओंकारेश्वर में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रापर्टी ब्रोकर्स का काम करने वाला सुनील आर्थिक रूप से परेशान था।