• Hindi News
  • National
  • आतंकी हमलों से देश जल रहा है कवि शिशिर देसाई

आतंकी हमलों से देश जल रहा है- कवि शिशिर देसाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद | सुमन साहित्य संस्था की काव्य गोष्ठी का आयोजन कमल चौधरी के निवास पर हुआ। मुख्य अतिथि महेश परवाल व डॉ. टीएस, विशेष अतिथि किशोरीलाल पटेल व पन्नालाल चौधरी थे। अध्यक्षता पूर्व बैंक अधिकारी जेटी बिरले ने की। कवि अतुल भगत्या ने शारदा वंदना प्रस्तुत की। कवि शिशिर देसाई ने कहा आतंकी हमलों से देश जल रहा है। कवि प्रेमलाल बिर्ला ने कहा राम की छवी थी नयनाभिराम। कृपासिंधु को शत-शत प्रमाण। कवि श्याम दीक्षित ने कहा राम तत्व है सबके अंदर। विजय माहेश्वरी, डॉ. धन्नालाल चौधरी, विट्ठलप्रसाद, जाकिर अमी, मदर राही, तेजेंद्रपालसिंह कपूर, राजेंद्र मिश्रा, मंगल प्रसाद सालवे, रामचंद्र पगारे ने रचनाएं प्रस्तुत की। दिनेश पटेल, सखाराम चौधरी, गेंदालाल पाटील, देवकरण चौधरी, विमल चौधरी मौजूद थे।

अंग्रेजी मीडियम का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

बड़वाह |
विकासखंड बड़वाह में संचालित एक मात्र अंग्रेजी मीडियम स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। इस विद्यालय में बच्चे लगन से अध्ययन कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। शासन ने 2 वर्ष पहले हर ब्लाक में एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए थे। पहले 25 विद्यार्थियों से अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू हुई थी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करवाकर अध्ययन कराया। इस कारण स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा। गरीब परिवार के होनहार बच्चे जिन्हें अंग्रेजी मीडियम से अध्ययन करना है वे यहां पर प्रवेश लेते हैं। कक्षा 6वीं के विद्यार्थी अब 8वीं में पहुंच गए हैं। बीआरसी श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया बड़वाह स्थित संस्था शासकीय मावि क्रमांक एक में नवीन सत्र में प्रवेश के लिए कक्षा 6वीं में 25-25 बालक व बालिका, कक्षा 7वीं में 10 बालक, कक्षा 8वीं में 10 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।