बड़वाह की टीम ने जीता फाइनल मैच
सनावद | एलसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खरगोन बाय पास मार्ग स्थित मैदान में चल रही टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच शुक्रवार को राज-11 बड़वाह व फाइटर क्रिकेट क्लब सनावद के बीच हुआ। इसमें राज-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में फाइटर क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को 20 हजार व उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा लाली, भागचंद जैन, जय शिंदे, हरेराम सिंधिया, अनिल बैसवार, रंजित यादव, विकास जैन, मोनू परिहार, सोनू वर्मा, सोनू मंडलोई, दीपक सिंधिया, मुकेश मेहरा मौजूद थे।