वसंतोत्सव पर गीत-कविताएं सुनाई
बड़वाह | नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को वसंतोत्सव मनाया गया। प्राचार्य रेशमा जुनेजा ने वसंतोत्सव के बारे में विद्यार्थियाें को बताया। संस्था संचालक दिलीप गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती का पूजन किया। स्कूल को फूलों से सजाया गया। सभी विद्यार्थी पीले रंग के कपड़े पहनकर स्कूल आए। उन्होंने वसंत ऋतु पर आधारित गीत-कविता सुनाई। संस्था चेयरमैन हेमंत गोयल, प्रवीण देशपांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।