18 कैडेट्स ने एनसीसी परीक्षा दी
बड़वाह | शासकीय बालक मिडिल स्कूल में शुक्रवार को एनसीसी की परीक्षा हुई। इसमें 18 कैडेटों ने हिस्सा लिया। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैडेटों को ए प्रमाण पत्र दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10.30 से 12 बजे तक खण्डवा से आए 36 बटालियन सूबेदार इंद्र बहादुर प्रधान की देखरेख में हुई। बहादुर प्रधान ने बताया ए प्रमाण पत्र प्राप्त कैडेट को आर्मी में 10 फीसदी अंक प्राप्त होते है। उच्च वर्ग में अध्ययन के लिए नामांकन के दौरान भी प्रमाण के चलते अतिरिक्त अंक मिलते हैं। स्कूल के एनसीसी प्रभारी जयंत साधव ने बताया 385 अंक की लिखित परीक्षा हुई। इसके बाद में प्रायोगिक परीक्षा हुई। इसमें पाइंट-टू-पाइंट राइफल के बारे में पूछा। इस दौरान स्कूल प्राचार्य कैलाश खांडेकर, व्याख्याता सुरेशचंद जोशी व स्टाॅफ मौजूद था।