प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ
बड़वाह | कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा संचालित नूतन उमा विद्यालय, का 39वां दो दिनी वार्षिक सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह कॉलेज प्राचार्य डॉ. मंगला ठाकुर की अध्यक्षता, एसडीओपी निशा रेड्डी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति राय थी। कस्तूरबा महिला मंडल की सदस्य विमलावति जैन, संचालक मंडल सदस्य डॉ. महेंद्रकुमार जैन, विजयश्री जैन, कस्तूरबा महिला मंडल अध्यक्ष शीला कायरे, उपाध्यक्ष जतन भंडारी, सचिव विजया पारख, सहसचिव शीला पगारिया, कोषाध्यक्ष सुशीला सेठिया का स्वागत स्कूल स्टॉफ ने किया। वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन प्राचार्य शैल जैन ने दिया। इसके बाद वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। संचालन नवीन नायक, नीरज सोनी ने किया। आभार स्वतंत्र अत्रे ने माना।