वसंत पंचमी महोत्सव मनाया
बड़वाह | सुराणा नगर स्थित मां ओम नर्मदा मूक बधिर व दृष्टि बाधित छात्रावास में शुक्रवार को वसंत पंचमी महोत्सव मनाया। सरस्वती पूजन व आरती की गई। मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य मंगला ठाकुर थी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति राय, अनिल राय, शांतिलाल बड़ेला, इंद्रा बड़ेला, प्राचार्य भारती अग्रवाल व स्टाॅफ मौजूद था। संचालन राजकुमार नामदेव ने किया। आभार संजय कदम ने माना। छात्र सरदार मेहता ने अतिथियों को सरस्वती वंदना सुनाई। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय ने स्कूल निर्माण के लिए 51 बोरी सीमेंट देने की घोषणा की।