पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवारों को टक्कर मारी, रैफर

बाइक सवारों को टक्कर मारी, रैफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | ग्राम मनिहार के पास गुरुवार शाम 5 बजे बाइक सवार युवकों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भानबरड़ निवासी प्रवीण पिता गजानंद (25), रामपाल पिता जगदीश (22), राजेंद्र पिता रमेश (20) को ग्राम लालपुरा से लौटते समय ग्राम मनिहार के पास ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। घायलों को 108 द्वारा बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया।

कल निकलेगी चुनरी यात्रा

बड़वाह |
मां नर्मदा एकता संगठन द्वारा नर्मदा जयंती महोत्सव के पर चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। संगठन के रितेश कौशल, पप्पू बडसड़े, रवि कौशल, रोहित वर्मा, महावीर जैन ने बताया शनिवार को सुबह 10.30 बजे नागेश्वर मंदिर से नर्मदा तट तक पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...