पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेत्र के 17 स्थानों पर 280 नवयुगल आज परिणय सूत्र में बंधेंगे

क्षेत्र के 17 स्थानों पर 280 नवयुगल आज परिणय सूत्र में बंधेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बड़वाह/सनावद

श्री रेवा गुर्जर समाज द्वारा बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। सनावद क्षेत्र के 17 गांवों में सामूहिक विवाह होंगे। शुक्रवार को 276 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधेंगे। विवाह समिति अध्यक्ष रमेश मोराण्या व सचिव जगदीश शाह ने बताया सबसे बड़ा सम्मेलन सनावद की ड्रीमलैंड सिटी में होगा। यहां 75 जोड़े शामिल होंगे। समाज स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां हो चुकी हैं। मीडिया प्रभारी अनिल चौधरी ने बताया विवाह गायत्री परिवार पद्धति से साधक कराएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा तैयार कर ली है।

यहां होंगे सामूहिक विवाह
जनपद कार्यालय के अनुसार रेवा गुर्जर समिति द्वारा भूलगांव में 15, बडूद में 21, टोकलाय में 6, ढकलगांव में 21, बकांवा में 13, टोकसर में 6, खंगवाड़ा में 15, चित्रमोड़ में 10, कातोरा में 22, रावेरखेड़ी में 14, बमनगांव में 6, गवल में 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। सेल्दा पंचायत में जाधम गुर्जर समाज द्वारा 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।

यहां होंगे सामूहिक विवाह
स्थान जोड़े

ढकलगांव 21

बडूद 20

डूडगांव 24

काताेरा 22

धनगांव 14

भीकनगांव 15

भुलगांव 13

खंगवाड़ा 13

स्थान जोड़े

चित्रमोड़ 10

रावेरखेड़ी 13

बकांवा 7

गवल 6

टोकसर 6

टोकलाय 6

तमोलिया 6

बमनगांव 5

15 पंचायतों में होंगे सामूहिक विवाह
बड़वाह | बसंत पंचमी पर जनपद की 15 पंचायतों में 206 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होगा। सबसे ज्यादा 52 जोड़े सेल्दा पंचायत में है। कन्यादान योजना के शाखा प्रभारी विजय व्यास ने बताया योजना का लाभ लेने के लिए लगभग 216 आवेदन आए। जांच के बाद चयनित 206 जोड़ों को योजना का लाभ मिलेगा। यदि आवेदक के घर शौचालय नहीं है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।

आज होेगा नि:शुल्क विवाह व यज्ञोपवित का आयोजन

मंडलेश्वर |
नार्मदीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को सांदीपनी स्कूल नवलपुरा में नि:शुल्क विवाह व यज्ञोपवित का आयोजन होगा । समाज अध्यक्ष मनीष डोंगरे ने बताया 24 सालों से सामूहिक विवाह व यज्ञोपवित का आयोजन हो रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मोयदे ने बताया कि 7 विवाह और 30 बटुकों के यज्ञोपवित होंगे। जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी प्रकाश मोयदे ने दी।

खबरें और भी हैं...