पावागढ़ से लाएंगे ज्योत
पावागढ़ से लाएंगे ज्योत
बमनाला. पावागढ़स्थित मां कालिका माता मंदिर से पवित्र ज्योत लाने एक जत्था सोमवार को रवाना होगा। सांई मित्रमंडल सतवाड़ा के 22 सदस्यों का दल श्रद्धा भक्ति से श्रीराम मंदिर से सोमवार को पावागढ़ के लिए पैदल निकलेगा। 350 किमी की पदयात्रा कर पवित्र ज्योत लेकर वापस गांव लौटेगा। मंडल के सदस्य अरविंद जायसवाल, चंकी गुप्ता, नरेंद्र गोले, गणेश गोले, गणेश जायसवाल, संदीप, गौरव ने बताया प्रतिवर्ष पदयात्रा में भक्त शामिल हो रहे हैं।