पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि महोत्सव की तैयारी को लेकर परिचर्चा

कृषि महोत्सव की तैयारी को लेकर परिचर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि महोत्सव की तैयारी को लेकर परिचर्चा

खरगोन.कृषिमहोत्सव 2014 की तैयारियों के लिए शनिवार को नगरपालिका टाउन हाॅल में वैज्ञानिक अफसरों तकनीकी परिचर्चा हुई। अध्यक्षता कलेक्टर नीरज दुबे ने की। परिचर्चा में कृषि उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। श्री दुबे अफसरों से कहा कार्यक्रम में सभी विषयों के वैज्ञानिक उपस्थित हैं। आप इनसे तकनीकी ज्ञान लेकर क्षेत्र में किसानों ग्रामीणों की समस्याओं का हल करें। परियोजना संचालक आत्मा विजय चौरसिया ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और कृषि महोत्सव की अब तक की तैयारियों के बारे में बताया।

सुंदरलालसोहनी का निधन

बमनाला.नार्मदीयब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सुंदरलाल सोहनी (86) का शुक्रवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार वेदा नदी तट पर किया गया।