पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं शत प्रतिशत हो शिक्षित

महिलाएं शत प्रतिशत हो शिक्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएं शत प्रतिशत हो शिक्षित

खरगोन| जिलामहिला सशक्तिकरण द्वारा ऊषा किरण योजना के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत सभाग्रह में कार्यशाला हुआ। इसमें पीजी कॉलेज प्राचार्य सुमित्रा वास्केल, सीएमएचओ डॉ. विराज भालके मुख्य अतिथि थीं। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी भारती अवास्या ने सहभागियों को आने वाली समस्याओं का समाधान किया। अतिथि वक्ता ममता गोयल ने सशक्तिकरण के लिए शासन की योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करने की बात कही। अलका जैन ने ऊषा किरण योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एनजीओ, पुलिस परामर्श केंद्र के अध्यक्ष, सदस्य, महिला सेल कर्मचारी, महिला सशक्तिकरण कर्मचारी सहित दलवीरसिंह, राजकमल कोष्टी, अतुल पाण्डेय, राहुल महाजन, महेश सायदे, सरोज बारिया, अनीता डाबर, माधव पाटीदार, भगवान कुशवाह, चंचला सोहनी, एवं नारायण मौजूद थे। आभार राहुल मंडलोई ने माना।

अध्यापकसहायक आयुक्त से मिले

खरगोन| बमनालासंकुल में अध्यापकों को अगस्त का वेतन अब तक नहीं मिला है। इससे अध्यापक एवं संविदा शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर अध्यापकों ने सहायक आयुक्त ब्रजेशचंद पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुराम मालवीय ने बताया आवंटन होने के बाद भी अध्यापकों को वेतन नहीं मिला है यह गलत है। आवंटन शाखा प्रभारी मीणा ने बताया बमनाला संकुल प्राचार्य को दो माह के वेतन का आवंटन 22 लाख रुपए दिया जा चुका है। समय पर वेतन नहीं निकालने के लिए संकुल प्राचार्य एवं बाबू की लापरवाही है। अध्यापकों ने समय पर वेतन मिले इसके लिए सहायक आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।