पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव में अटैच 30 से ज्यादा बसों के किराया भुगतान के चेक बाउंस

लोकसभा चुनाव में अटैच 30 से ज्यादा बसों के किराया भुगतान के चेक बाउंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक लाख से ज्यादा के चेक बाउंस

लोकसभा चुनाव के दौरान भगवानपुरा ब्लॉक में अटैच 30 से ज्यादा यात्री बसों के किराए भुगतान के जारी चेक बाउंस हो गए। इसके विरोध में संबंधित बस ऑपरेटर तहसीलदार बसंती ठाकुर और क्लर्क गुलाब मंडलोई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं। उनका कहना है नकद भुगतान का प्रावधान होने के बावजूद चेक जारी किए गए। चेक बाउंस होने पर न्यायालय की शरण भी देंगे। उधर, तहसीलदार श्रीमती ठाकुर को मामले की जानकारी नहीं है। उनका कहना है क्लर्क की गलती से चेक जारी हुए। वहीं तत्कालीन चुनाव वाहन प्रभारी पूर्व संयुक्त कलेक्टर एसके भंडारी मंदसौर तबादले का हवाला देकर मामले से दूरी बना रहे हैं।

बस संचालक वलीउल्ला मिर्जा, कमलेश चौहान, शेख जावेद, शैलेष पाटील आदि ने बताया चुनाव के लिए ब्लॉक में 22 से 26 अप्रैल तक 60 बसें अटैच की गई। इनकी किराया राशि करीब 2.50 लाख रुपए बनी। 28 अगस्त को तहसील कार्यालय से नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा भगवानपुरा (खाता क्रमांक- 020310100014789) से भुगतान करने के लिए करीब 39 बस संचालकों को अकाउंट पेयी चेक जारी किए। करीब 30 से ज्यादा संचालकों ने चेक बैंक में क्लियर करवाने को दिए। लेकिन संबंधित बैंकों ने खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से भुगतान नहीं दिया। चेक वापसी मेमो देकर बाउंस होने की बात कही। इससे संचालकों को करीब 150-200 रुपए तक की पेनल्टी भी देना पड़ी।

सवाल: बससंचालकों के सभी चेक पर आपकी साइन हैं, जारी करने में त्रुटि क्यों हुईω ?

{जवाब:इसमेंक्लर्क गुलाबचंद्र मंडलोई की गलती है। जब खाते में पर्याप्त राशि नहीं थी तो चेक जारी नहीं करना था। मुझे भ्रम में रख कर साइन करवाई गई।

सवाल:जबनकद राशि वितरण का प्रावधान था तो चेक क्यों जारी किएω ?

जवाब:जिलामुख्यालय के अफसरों से नकद राशि वितरण की जानकारी मांगी थी। लेकिन उन्होंने नहीं दी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से चेक से भुगतान ज्यादा अच्छा है।

सवाल:बससंचालकों की शिकायत पर क्लर्क मंडलोई से जानकारी क्यों नहीं लीω ?

{जवाब:संचालकोंकी शिकायत नहीं मिली। क्लर्क ने मुझे जानकारी नहीं दी। शनिवार को भी उसका मोबाइल बंद था। फिर कार्यालय कर्मचारी राजेद्र चौहान से कंफर्म किया। तब मामला स्पष्ट हुआ।

सवाल:अबकिराए के लिए क्या कार्रवाई करेंगीω ?

{जवाब:मैनेशनिवार शाम क्लर्क के घर एक व्यक्ति को पह