पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में

सरपंच के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानपुरा | चुनावके तीसरे चरण की तारीख नजदीक आते ही सरपंच पद के उम्मीदवारों में चुनाव-प्रचार का जोर पकड़ता जा रहा है। ब्लाक मुख्यालय की सीट अजा महिला आरक्षित होने से मैदान में 11 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। तीसरे चरण के मतदान में 11 सरपंच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कुल 4465 मतदाता करेंगे। कई उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। गांव में विकास की बातें हो रही है। भगवानपुरा पंचायत की 20 वार्डों में पंच प्रत्याशी भी प्रचार कर रहे हैं। पूर्व में ओबीसी के छह वार्ड थे जो आरक्षण के बाद तीन ही शेष हैं। इसमें भी दो महिला एक पुरुष सीट है। वार्ड 17 में आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं वार्ड 19 में 3 तथा वार्ड 20 में 4 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।